गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं। (how to make girlfriend : counselling)

#गर्लफ्रेंड_कैसे_बनाएं

✍️मोहन

[यह मुद्दा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे एक भारी मानसिक तनाव का सामना कर रहे होते हैं।....... बेशक अघोषित प्यार चलता है जहां i love you जैसे शब्द फीके लगते हैं और आप एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं ]

[Disclaimer - कृपया मुझे ज़ज न करने लगें। चूंकि मैं एक शिक्षक भी हूं और उस क्लास  को पढ़ाता हूं जिसमें किशोर हैं या वयता की दहलीज पर कदम रख रहे या रख चुके छात्र हैं।यह लेख, ग्रेजुएशन  तक कर रहे छात्रों तक के लिए जरूरी है। संवेदनशील होने की वजह से मैंने अनुभव किया है कि किशोरों में यह मुद्दा बहुत बड़े मानसिक तनाव का कारण बनता है। मैं इस मुद्दे पर इसीलिए लिख रहा हूँ ताकि लोगों को इसका लाभ मिले। यह जरूर है कि यह एक पक्ष हो सकता है, अगर आप महानुभावों को कुछ सुझाव देने होंगे तो सादर आमंत्रित हैं।]

यह मुद्दा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां लड़के-लड़कियां गुमराह ही होते हैं। बड़ों से वे बात नहीं कर सकते, हमउम्र वाले या तो बेवकूफ़ बनाते हैं या उनको पता नहीं होता। अतः अपने चरित्र और कैरियर निर्माण के महत्वपूर्ण समय में वे एक भारी मानसिक तनाव का सामना कर रहे होते हैं।
पहली बात तो मंहगी कार/बाइक और होटल का इंतजाम कर लेने वाले लड़के - लड़कियों के लिए यह पोस्ट है नहीं क्योंकि वह क्या बनते और क्या बनाते हैं यह सब वही जानें वह उन्हीं को मुबारक। अल्टरनेशन पर दिल टूटना और फिर छोटी सी उम्र में शराब और नशा मुबारक।

मैं यहां किसी सेक्स आदि मुद्दों पर बात नहीं करने जा रहा और गर्लफ्रेंड के उस रूप से मेरा तात्पर्य कदापि नहीं है जिस रूप में वह डिफेम हो चुका है। मैं उस क्षण की बात करता हूं जब कोई अपने पहले प्यार का अनुभव कर रहा हो और बेहद असमंजस की स्थिति में हो, उस समय की मानसिकता असलियत में तो महसूस ही किया जा सकता है शब्दों में तो उसको पूरी रात बयान करने के बावजूद अधूरा ही लगेगा।

मुद्दे की बात पर आते हैं।
पहली बात तो अगर आप किसी को पसंद करने लगे हैं तो धैर्य रखना पहली शर्त है। आप उसके स्टेटस (हर तरह का) को देखना न भूलें क्योंकि केवल आपके इमोशनल होने से काम नहीं चलने वाला। एक उदाहरण से समझाता हूं -
अब मेरी उम्र 22 साल है।हैसियत में लघु-मध्यम आय वाला हूं, पृष्ठभूमि भी ग्रामीण है।  मुझे स्मृति मंधाना बहुत अच्छी लगती है अब मैं कहूं मुझे उसको डेटिंग करनी है, उसको गर्लफ्रेंड बनाना है और उससे शादी करनी है तो यह तो नामुमकिन है। अब बहुत सारे लोग बोलेंगे कि दिल से चाहोगे तो....., तबियत से पत्थर तो उछालो......., कोई भी चीज नामुमकिन नहीं..... । पर यह महज चूतियापा है बहुत सारी चीजें नामुमकिन है। ख्वाबों की उड़ान की सीमा नहीं पर हकीकत की होती है। तो लक्ष्य अपनी हैसियत के अनुसार चुनना चाहिए।

इसके बाद बात आती है इम्प्रेसन तो ध्यान रहे आप पढ़ने में बहुत अच्छे हैं यह आपको respect दिला सकता है दोस्ती या प्यार दिलाए जरुरी नहीं। जरूरी है आप व्यवहार कुशल हों और आप हमेशा ऐक्टिव रहते हों। मारपीट बात-बतंगड़ करके फेमस होने वालों को लड़कों के बारे में मैंने ऊपर लिख दिया है।

अगली शर्त है आप संवाद कायम करने की कोशिश करें। आपको धैर्य बनाए रखना है। सोशल मीडिया तो आजकल सबसे अच्छा साधन है। अब आप ऐसा भी न करें कि गुड मॉर्निंग से लेकर गुड नाइट तक अटेंडेंस लगाते हुए सामने वाले को बोर करें और अपने निठल्लेपन का परिचय दें। आप अपनी वाक्पटुता के सहारे सामने वाले की पसंद - नापसंद जानें और उस हिसाब से उसको गाने आदि भेजते रहें। बड्डे याद रखना और बेहतरीन wish करना काफी अहम होता है। किसी अवसर (बड्डे या किसी उपलब्धि) का बहाना लेकर आप पार्टी की पेशकश कर सकते हैं और मिल सकते हैं। यहां यह चीज महत्वपूर्ण हो जाता है लोगों का एक दूसरों का साथ, शरीर की खुश्बू, समीपता का एहसास एक निकटता में लाता है और एक अघोषित प्यार जैसा चलता है जहां i love you जैसे शब्द फीके लगते हैं और आप एक दूसरे को बेहद प्यार करने लगते हैं।
जैसा कि मैंने पहले कहा कि आप धैर्य रखें और सामने वाले को भगवान न समझने लगें। उसको भी अपने जैसा समझें, उसकी भी मानसिकता समझने की क्षमता रखें। यह भी हो सकता है उसको यह सब कुछ न पसंद हो। हो सकता है वह दूसरे को प्यार करती हो। हो सकता है जिस दिन आप प्रपोज करें उसकी मानसिक स्थिति सही न हो। अतः ऐसी स्थितियों के लिए भी तैयार रहें। मानसिक तनाव से बचें जो ज्यादा जरूरी है। यह सब जिंदगी के पड़ाव हैं जो आते जाते रहेंगे। अपने पढ़ाई और कैरियर पर फोकस न खोएं।

✍️ मोहन

Comments

Popular posts from this blog

हास्य-व्यंग्य कहानी : दादा की आफ्टर मैरिज गर्लफ्रेंड

विभीषण

ट्यूशन